Kaushlendra Pandey/पटना ब्यूरो 23 अक्टूबर 2025/ गुरुवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में आयोजित मिलन समारोह में राजद खेमे के अतिपिछड़ा समाज के कई प्रमुख नेता, जो पूर्व में जदयू से जुड़े रहे थे, ने घर वापसी की। इनमें मुख्य रूप से वैशाली के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं राज्य मछुआरा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष श्री विजय कुमार साहनी, पूर्व विधानपार्षद श्री गणेश भारती और वरिष्ठ नेता श्री कुंडल वर्मा शामिल हैं। इन तीनों नेताओं के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता भी जदयू परिवार का हिस्सा बने।
उक्त मौके पर सभी नेताओं को पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा जी ने जदयू की सदस्यता दिलाई और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाओं के साथ जदयू परिवार में हार्दिक स्वागत किया।
श्री संजय कुमार झा ने कहा कि अतिपिछड़ा समाज पूरी मजबूती से माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ खड़ा है। इसका मुख्य कारण बीते 20 वर्षों में अतिपिछडा समाज के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्य हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजद केवल एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है और उसका आम जनता से कोई लेना-देना नहीं है। श्री झा ने आह्वान किया कि सभी लोग चुनाव में सक्रिय होकर श्री नीतीश कुमार के हाथों में पुनः बिहार की बागडोर सौंपने का संकल्प लें।
इस अवसर पर विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी (स्थापना) श्री चंदन कुमार सिंह, प्रो. नवीन आर्य चन्द्रवंशी, श्री अनिल कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, श्री अरविंद निषाद, श्री मनीष कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इस मौके पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में बोधगया जिला परिषद सदस्य श्री राजीव कुमार, प्रखंड प्रमुख श्री मनोज कुमार मेहता, श्री राजकुमार मांझी, श्री ब्रजेश कुमार, श्री विकास वर्मा, श्री उपेन्द्र चैधरी, श्री मोहित वर्मा, श्री रवि रंजन कुशवाहा सहित पंचायती राज के कई जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे।



























