Kaushlendra Pandey/पटना में आज आयोजित महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में राजद नेता तेजस्वी यादव को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया।
इस मौके पर तेजस्वी यादव ने गठबंधन के सभी दलों के शीर्ष नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा —
“गठबंधन के सभी सम्मानित वरीय नेताओं का तहे दिल से शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। प्रिय बिहारवासियों से बस यही कहना चाहता हूँ कि आप हमें शक्ति प्रदान कीजिए, हम आपको बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन, घूसखोरी, रिश्वतखोरी, गरीबी और अपराध से मुक्ति दिलाएंगे।”
तेजस्वी यादव ने अपने संदेश के अंत में “जय महागठबंधन, जय बिहार, जय बिहारी!” का नारा देते हुए बिहार में परिवर्तन और नए युग की राजनीति का आह्वान किया।
#TejashwiYadav #NayaBihar #Bihar #RJD #India
कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























