Kaushlendra Pandey /नई दिल्ली ब्यूरो। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार ने Emerging Science, Technology, and Innovation Conclave (ESTIC) 2025 से पहले आज एक विशेष Curtain Raiser कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में “AI for Social Impact” सत्र के तहत भारत की India–AI Impact Summit 2026 की दृष्टि और रणनीति पर प्रकाश डाला गया।
MeitY के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को “सामाजिक कल्याण की शक्ति” के रूप में harness करना होगा, ताकि समावेशी और रूपांतरकारी विकास को गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि एआई न केवल तकनीकी प्रगति का प्रतीक है, बल्कि यह Viksit Bharat 2047 के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएगा।
4 नवंबर 2025 को आयोजित होने वाले AI for Social Impact सत्र में सरकार, उद्योग, अकादमिक जगत और डीप-टेक क्षेत्र के विशेषज्ञ भारत के एआई इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने की दिशा पर चर्चा करेंगे। यह सत्र जिम्मेदार, स्केलेबल और जन-केंद्रित एआई के उपयोग पर केंद्रित होगा, जो भारत की विकास यात्रा को नई दिशा देने में सक्षम है।
इस अवसर पर MeitY ने कहा कि भारत का उद्देश्य एक ऐसी एआई प्रणाली विकसित करना है जो सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान में योगदान दे सके।
🔗 पूरा समाचार पढ़ें: PIB प्रेस रिलीज़
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी





























