रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जारी की रक्षा खरीद नियमावली 2025 नई नीति से प्रक्रियाएं होंगी सरल, सशस्त्र बलों की तैयारी को मिलेगी मजबूती
Kaushlendra Pandey/नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई रक्षा खरीद नियमावली 2025 (Defence Procurement Manual 2025) का विमोचन किया। इस नियमावली का उद्देश्य रक्षा खरीद प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है, जिससे सशस्त्र बलों को संचालन संबंधी तैयारियों के लिए आवश्यक वस्तुएं और सेवाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।
रक्षा मंत्री ने कहा कि यह नियमावली “प्रक्रियाओं को सरल बनाएगी, कार्यप्रणाली में एकरूपता लाएगी और सशस्त्र बलों को मिशन-रेडी बनाए रखने में मदद करेगी।” उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था से ‘Make in India’ को भी बढ़ावा मिलेगा और देश की रक्षा उत्पादन क्षमता को और सशक्त किया जाएगा।
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, Defence Procurement Manual 2025 में कई सुधार किए गए हैं, जिनमें स्थानीय निर्माताओं को प्राथमिकता, डिजिटल प्रक्रियाओं को प्रोत्साहन और आपूर्ति शृंखला की दक्षता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
यह कदम भारत को आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन की दिशा में और आगे बढ़ाएगा तथा देश की सामरिक क्षमता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।
🔗 पूरा विवरण पढ़ें: PIB प्रेस रिलीज़
रिपोर्ट: कंट्री इनसाइड न्यूज़ एजेंसी