सौरभ निगम/गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गाजियाबाद में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) भवन का विधिवत उद्घाटन किया। इस आधुनिक भवन के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्र में कर प्रशासन को और अधिक सक्षम एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
इस अवसर पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत का कर प्रशासन आज पारदर्शिता, दक्षता और नागरिक-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) और उसके क्षेत्रीय संगठनों के निरंतर प्रयासों की सराहना करते हुए कहा —
“सीबीआईसी ने जिस समर्पण और पारदर्शिता के साथ देश के कर ढांचे को सुदृढ़ बनाया है, वह आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में एक प्रेरक कदम है।”
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, कर प्रशासन के पदाधिकारी और विभिन्न उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
✍️ रिपोर्ट : कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
#NirmalaSitharaman #MinistryOfFinance #CBIC #GST #Ghaziabad #CountryInsideNewsAgency




























