Kaushlendra Pandey/भोरे (गोपालगंज), 24 अक्टूबर।जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता, माननीय केंद्रीय पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री तथा मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह जी का आज भोरे स्थित लवकुश मैरिज हॉल में भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने क्षेत्र की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि —
“बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सुनील कुमार जैसे कर्मठ और जनसमर्पित नेता ही बिहार के विकास को नई ऊँचाई देंगे।”
सभा में उपस्थित जनसमूह ने जोश और उत्साह के साथ “एनडीए ज़िंदाबाद”, “नीतीश कुमार अमर रहें” और “सुनील कुमार विजयी हों” के नारों से माहौल गुंजा दिया।
शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार ने माननीय ललन सिंह जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा —
“ललन सिंह जी का भोरे आगमन हमारे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ हमें समर्थन दिया, वह हमारे लिए प्रेरणास्रोत है। हम जनता के विश्वास और एनडीए के विकास संकल्प को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाएंगे।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता की उपस्थिति ने यह संदेश दिया कि भोरे की धरती आज भी विकास और सुशासन के पक्ष में एकजुट है।
रिपोर्ट : कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
#LalanSingh #SunilKumar #Bhoore #NDA #JDU #CountryInsideNewsAgency #BiharElection2025





























