प्रिया सिन्हा/ हरपुर बढ़ेता पंचायत, सरायरंजन (समस्तीपुर)कल दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को हरपुर बढ़ेता पंचायत के वार्ड संख्या 12 में एक महत्वपूर्ण जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय जनता की सहभागिता और उनके विचारों, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सीधे समझने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम में हरिहर ठाकुर जी एवं राजेश सहनी जी के आवास पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा किए और विकास कार्यों को लेकर मंत्री विजय चौधरी के नेतृत्व में सरकार के प्रति भरोसा जताया। जनता ने एक स्वर में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए सरकार की नीतियों से गांवों में तेज़ी से विकास हो रहा है।
जनसंवाद के दौरान लोगों ने शिक्षा, सड़क, बिजली, जलापूर्ति और रोजगार जैसे मुद्दों पर अपनी बातें रखीं, जिन पर मंत्री ने गंभीरता से ध्यान देने का आश्वासन दिया। जनता ने भी पूर्ण उत्साह के साथ क्षेत्र के विकास में सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
मंत्री विजय चौधरी ने अपने ट्वीट में कहा:
“जनसंवाद जनता के मन की बात जानने का सबसे सशक्त माध्यम है। हरपुर बढ़ेता पंचायत की जनता ने जो स्नेह और विश्वास दिखाया है, वह मेरे लिए प्रेरणास्रोत है। क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटूट है।” कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
By कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
#Sarairanjan #JDU #NitishKumar #NDA #Modi #VijayChaudhary #जनसंवाद #CountryInsideNews #BiharDevelopment #viralpost




























