Kaushlendra Pandey/पटना के 1, अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आज चार दिवसीय लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन ‘खरना’ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार स्वयं पूजा में शामिल हुए और भगवान भास्कर तथा छठी मइया से बिहारवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व बिहार की लोक आस्था, स्वच्छता, अनुशासन और एकता का प्रतीक है। यह पर्व जनमानस में आत्मिक शुद्धता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के हर घर और घाट पर आस्था का सागर उमड़ रहा है, जो हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को प्रदर्शित करता है।
नीतीश कुमार ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे छठ पूजा के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और सौहार्द का विशेष ध्यान रखें और मिलजुलकर इस पर्व को उत्साहपूर्वक मनाएं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा—
“छठी मइया सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाएं, यही मेरी हार्दिक प्रार्थना है।”
मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस अवसर पर सादगी, भक्ति और लोक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।
जय छठी मइया।




























