Kaushlendra Pandey/भोरे (गोपालगंज)।जनता दल (यूनाइटेड) के शिक्षा मंत्री एवं भोरे विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार श्री सुनील कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि “जद (यू) उम्मीदवार को जिताएं, नीतीश सरकार बनाएं।” उन्होंने कहा कि बिहार के विकास, शिक्षा सुधार, महिलाओं की सुरक्षा, सड़कों और रोजगार के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए कार्यों को जनता भली-भांति जानती है।
श्री सुनील कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में ऐतिहासिक प्रगति की है। आज गांव-गांव तक बिजली, सड़क और जल पहुंच चुका है। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जद (यू) को एक बार फिर पूर्ण बहुमत देकर “25 से 30 — फिर से नीतीश” के नारे को साकार करें।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सिर्फ आरोप लगाते हैं, वे विकास के मुद्दों पर चुप रहते हैं। नीतीश सरकार ने बिना भेदभाव हर वर्ग के लिए योजनाएं लागू की हैं — चाहे वह मुख्यमंत्री साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, या हर घर नल का जल हो।
जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने “नीतीश फिर से मुख्यमंत्री” के नारे लगाए। मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जनता का यह विश्वास और समर्थन ही हमारे लिए सबसे बड़ी ताकत है।
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited #25Se30FirSeNitish #SunilKumar #Bhojpur #CountryInsideNewsAgency



























