Dharmendra Kumar, पटना/पटना जिले के दुल्हिन बाजार प्रखंड क्षेत्र के सिंघारा चौक पर आज लक्ष्मी पूजा समिति का गठन किया गया।
काफी समय से समिति का गठन नहीं हो पाने के कारण स्थानीय लोगों में उत्सुकता थी। आज पंचायत के ग्रामीणों और समाजसेवियों की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सर्वसम्मति से नई समिति का गठन किया गया।
बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार —
अध्यक्ष: अंकित कुमार
सचिव: जितेंद्र किशोर चंद्र
कोषाध्यक्ष: सोनू कुमार वर्मा
सलाहकार: बीतेश्वर कुमार
इन सभी पदाधिकारियों का चयन स्थानीय लोगों की सहमति से किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकित कुमार ने कहा कि —
“सिंघारा में लक्ष्मी पूजा का त्यौहार पूर्व में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता रहा है। समिति के गठन के बाद आने वाले वर्ष में यह पर्व और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिससे पूरे पटना जिले में गांव का नाम रोशन होगा।”
बैठक में वेद प्रकाश, प्रभात कुमार, शत्रुघ्न कुमार, सुभाष यादव, मंजीत कुमार सहित सिंघारा कोपा पंचायत के अनेक स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने नई समिति के गठन पर खुशी जताई और भविष्य में सामूहिक सहयोग का भरोसा दिया।
#Patna #LakshmiPuja #SingharaChowk #DulhinBazar #AnkitKumar #CountryInsideNewsAgency



























