Kaushlendra Pandey, गोपालगंज/गोपालगंज जिले के विजयीपुर प्रखंड निवासी जवान हदीस अंसारी ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी। देश की मिट्टी की रक्षा करते हुए हुए यह वीर सपूत अमर हो गया।
इस दुःखद समाचार से पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है।
आज उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां माननीय शिक्षा मंत्री सह भोरे विधायक श्री सुनील कुमार स्वयं उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित किए। मंत्री सुनील कुमार ने शहीद जवान को कंधा देकर अंतिम विदाई दी, जिससे माहौल गमगीन हो उठा।
श्री सुनील कुमार ने कहा —
“शहीद हदीस अंसारी ने देश के लिए जो बलिदान दिया है, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिवार को इस कठिन समय में हरसंभव सहायता दी जाएगी। मैं व्यक्तिगत रूप से हमेशा उनके परिवार के साथ खड़ा हूं।”
ज्ञात हो कि माननीय मंत्री सुनील कुमार राजनीति में आने से पहले पुलिस विभाग में एक सम्मानित अधिकारी रह चुके हैं। इसलिए एक जवान को खोने का दर्द वह भलीभांति समझते हैं।
अंतिम संस्कार के दौरान सैकड़ों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में “शहीद अमर रहे” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।
शहीद हदीस अंसारी को पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
देश उनके इस सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेगा।
#Bihar #Gopalganj #Vijayipur #ShaheedHadisAnsari #SunilKumar #JDU #NitishKumar #CountryInsideNewsAgency





























