Kaushlendra Pandey, पटना ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र इंडिया गठबंधन ने आज अपना “संकल्प पत्र” जारी किया, जिसमें न्यायपूर्ण और समृद्ध बिहार के निर्माण का वादा किया गया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि, “एक-एक घोषणा दिल से लिया हुआ प्रण है, जिसे हम पूरी ईमानदारी और पूरे प्राण-प्रयास के साथ पूरा करेंगे।”
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह संकल्प पत्र सिर्फ़ एक चुनावी दस्तावेज़ नहीं, बल्कि बिहार की जनता के सपनों का खाका है। इसमें युवाओं को रोजगार, किसानों को सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को मज़बूत करने जैसे कई ठोस वादे शामिल हैं।
उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य सत्ता पाना नहीं, बल्कि बिहार को न्याय, विकास और समान अवसरों वाला राज्य बनाना है। यह बिहार के हर वर्ग, हर तबके के लिए नया रास्ता खोलेगा।”
संकल्प पत्र जारी होने के बाद राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया और सोशल मीडिया पर #NayaBihar और #JusticeForBihar जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे।
#TejashwiYadav #Bihar #INDIA #NayaBihar #RJD


























