kaushlendra Pandey /दुलारचंद यादव हत्याकांड में बड़ा खुलासा — बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार, DM-SSP की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सनसनीखेज खुलासा
पटना जिले के घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर गांव में 30 अक्टूबर 2025 को दो राजनीतिक समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही घोसवरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और मौके पर पहुंचकर घायल व्यक्तियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। वहीं मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू की है। जांच के क्रम में गवाहों के बयान, घटनास्थल से प्राप्त वीडियो फुटेज, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट जैसे साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इस घटना के मुख्य अभियुक्त सहित कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी ने यह भी बताया कि मृत व्यक्ति का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, और फिलहाल इस मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल की तैनाती की है।
घटना के बाद से इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार की अराजकता या हिंसक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस मामले पर बिहार पुलिस, गृह विभाग और जिला प्रशासन पटना लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (MCC) के अंतर्गत कानून-व्यवस्था पूरी तरह कायम रहे।
#BiharPolice #PatnaPolice #Ghoswari #BiharElections2025 #LawAndOrder #Mokama #FreeAndFairElections #ElectionCommission #CountryInsideNewsAgency





























