Kaushlendra Pandey/पटना ब्यूरो: मसौढ़ी में आज आयोजित एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता से जद (यू) प्रत्याशी अरुण मांझी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के निरंतर और सर्वांगीण विकास के लिए राज्य में एनडीए की सरकार का बने रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने जनता से अपील की कि सभी मिलकर विकसित बिहार के संकल्प को साकार करें।
नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में सरकार की विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी नीतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि “हमारा उद्देश्य है — हर वर्ग के उत्थान के साथ मजबूत और समृद्ध बिहार का निर्माण।”
#JeetegaNDAJeetegaBihar
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
#25Se30FirSeNitish #NDA
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)



























