Kaushlendra Pandey/तेघड़ा।एनडीए की एकजुटता ही विकसित बिहार का सशक्त आधार बनेगी — यह बात आज मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
मुख्यमंत्री जी ने तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी श्री रजनीश कुमार और बछवड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेन्द्र मेहता के पक्ष में जनता से मतदान की अपील की।
उन्होंने कहा कि “राज्य के विकास, स्थिरता और सुशासन के लिए एनडीए का एकजुट रहना बेहद जरूरी है। जनता जिस भरोसे के साथ अब तक साथ देती आई है, उसी विश्वास से एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाइए, ताकि बिहार को और आगे बढ़ाया जा सके।”
मुख्यमंत्री ने अपील की कि “बिहार के सर्वांगीण विकास के लिए एनडीए उम्मीदवारों को भारी मतों से विजयी बनाएं।”
#JeetegaNDAJeetegaBihar
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited
#25Se30FirSeNitish #NDA
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)




























