Kaushlendra Pandey, महनार (वैशाली):महनार विधानसभा के जंदाहा में आज आयोजित एनडीए की विशाल जनसभा में लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल का भव्य स्वागत हुआ। दोनों नेताओं के आगमन पर क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला।
सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि महनार की जनता ने हर बार विकास की राह चुनी है और इस बार भी 6 नवंबर को तीर छाप पर बटन दबाकर एनडीए की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा —
“महनार का हर दिल अब विकास, सुशासन और एकजुटता के साथ एनडीए के पक्ष में दृढ़ता से खड़ा है। यह जनता का प्यार नहीं, बल्कि बिहार के बदलते भविष्य की निशानी है।”
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने भी एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में लोगों से मतदान की अपील करते हुए कहा कि “एनडीए एकसूत्र में बंध चुका है, और समाज के हर वर्ग का समर्थन एनडीए के साथ है।”
मंच से चिराग पासवान ने कहा कि महनार की जनता का यह उत्साह बताता है कि विकास, सुशासन और गरीब कल्याण की नीति को जनता ने दिल से स्वीकार किया है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, हम के वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी और रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में एनडीए बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभा स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ी रही, लोगों ने ‘जय एनडीए, जय चिराग’ के नारों से माहौल को जोशीला बना दिया।
#समृद्धमहनार #महनारकाबेटा #जनताकासेवक #विकासकासंकल्प #NDAगठबंधन #तीरछाप #6नवंबर #कंट्रीइनसाइडन्यूजएजेंसी

























