Kaushlendra Pandey, भोरे (गोपालगंज):भोरे विधानसभा क्षेत्र में आज शिक्षा मंत्री एवं एनडीए प्रत्याशी सुनील कुमार के समर्थन में आयोजित भव्य रोड शो में अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा। सड़कों पर लोगों की भीड़ और उनके जोश ने इस बात को साफ कर दिया कि जनता एक बार फिर सुशासन और विकास के साथ है।
अपने संबोधन और ट्वीट में मंत्री सुनील कुमार ने कहा—
“इस भव्य रोड शो में आप सभी ने जो अनहद प्रेम व अलिखित समर्पण दिखाया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। निस्वार्थ सेवा और भोरे का सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता रही है। पूरी निष्ठा से अभी तक मैंने अपना फर्ज निभाया — अब आपकी बारी है।”
उन्होंने आगे कहा कि भोरे की जनता के इस अप्रत्याशित समर्थन से अब जीत की राह और भी आसान हो गई है।
“हम साथ हैं और यक़ीन मानिए, आप सभी के स्नेह की बदौलत भोरे विधानसभा से सुशासन और विकास इतिहास रचने जा रहा है।”
मंत्री सुनील कुमार ने अपने संदेश के अंत में भोरे की सम्मानित जनता को प्रणाम अर्पित करते हुए कहा —
“जय भोरे, जय एनडीए, जय बिहार।”
रोड शो में हजारों की संख्या में समर्थक, महिला मतदाता, युवा वर्ग और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत हुआ और लोगों ने “जय एनडीए” के नारों से पूरा माहौल गूंजा दिया।
भोरे में इस रोड शो के बाद राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का पलड़ा इस चुनाव में काफी मजबूत दिख रहा है और मतदाताओं का झुकाव लगातार एनडीए के पक्ष में बढ़ रहा है।
#NDA #BhoreVidhansabha #Election2025 #सुनीलकुमार #कंट्रीइनसाइडन्यूजएजेंसी





























