Kaushlendra Pandey, पटना/लोकतंत्र के महापर्व बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर पटना जिला प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
— प्रमुख सांख्यिकीय आंकड़े – पटना जिला
- कुल विधानसभा क्षेत्र: 14
-
कुल मतदान केन्द्र: 5,677
-
कुल मतदान केन्द्र भवन: 2,981
-
वेबकास्टिंग मतदान केन्द्र: 5,677
-
कुल निर्वाचक (मतदाता): 48,30,135
-
सेवा निर्वाचक: 12,398
-
निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी: 149
-
मतदान दलों की संख्या (रिजर्व सहित): 6,271
-
मतदान कर्मियों की संख्या (रिजर्व सहित): 25,084
-
माइक्रो ऑब्जर्वर (रिजर्व सहित): 386
-
ईवीएम–वीवीपैट की कुल संख्या (रिजर्व सहित):
बैलेट यूनिट (BU): 6,808
कंट्रोल यूनिट (CU): 6,808
वीवीपैट मशीनें: 7,374
— सुरक्षा एवं संवेदनशील बूथों की निगरानी
क्रिटिकल मतदान केन्द्रों की संख्या: 2,099
भेद्य टोलों की संख्या: 552
भेद्य मतदान केन्द्रों की संख्या: 481
इन सभी केंद्रों पर विशेष निगरानी के साथ-साथ अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं को निर्भय होकर मतदान करने का आश्वासन दिया है।
— महिला, युवा और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष पहल
वीमेन-मैनेज्ड मतदान केन्द्र: 541
आदर्श मतदान केन्द्र: 49
पीडब्ल्यूडी-मैनेज्ड मतदान केन्द्र: 14
यूथ-मैनेज्ड मतदान केन्द्र: 3
महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए जिले में 541 मतदान केन्द्र पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित होंगे। वहीं, युवा और दिव्यांग मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए विशेष सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।
— निर्वाचन दंडाधिकारी व्यवस्था
सेक्टर दंडाधिकारी: 565
जोनल दंडाधिकारी: 84
सुपर जोनल दंडाधिकारी: 14
निर्वाचन कार्यों की सुचारू निगरानी के लिए सभी स्तरों पर दंडाधिकारी एवं पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
— जागरूकता अभियान – “मेरा वोट, मेरा अधिकार”
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार तथा Election Commission of India के तहत SVEEP कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। सिटी सेंटर मॉल, पटना से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मतदाताओं को यह संदेश दिया जा रहा है —
“मेरा वोट – मेरा अधिकार, मतदान जरूर करेंगे हम!”
— मतदान की तिथि – 6 नवंबर 2025
पटना जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 6 नवंबर 2025 को अपने-अपने मतदान केन्द्र पर अवश्य पहुँचें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएँ।
—कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी की ओर से सभी मतदाताओं से अपील –
“लोकतंत्र के इस त्योहार में भागीदारी सुनिश्चित करें। आपका एक वोट, आपके राज्य का भविष्य तय करेगा!”


























