Kaushlendra Pandey/पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मतदान के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता एजाज अहमद ने अपने वोट डालने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश साझा किया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा — “नौकरी और रोजगार के लिए, बेहतर बिहार के लिए, महिलाओं को आर्थिक न्याय के लिए, बेहतर और नई सरकार के लिए — मैंने तो वोट कर दिया, आपने किया क्या?”
एजाज अहमद के इस ट्वीट ने राजनीतिक हलकों में चर्चा पैदा कर दी है।
उनका यह संदेश युवा मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने वाला बताया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
RJD प्रवक्ता ने यह भी कहा कि राज्य की जनता परिवर्तन चाहती है और यह बदलाव केवल वोट की ताकत से ही संभव है।
उन्होंने बेरोजगारी, महिला सशक्तिकरण और विकास को बिहार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया।
एजाज अहमद के इस बयान को RJD के चुनावी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट को हजारों बार साझा किया जा चुका है।
कई यूजर्स ने उनकी अपील को “युवा सोच” और “लोकतांत्रिक जागरूकता” का उदाहरण बताया।
वहीं कुछ लोगों ने इसे NDA पर सीधा हमला करार दिया।
एजाज अहमद ने लोगों से अपील की कि


























