बख्तियारपुर से मुख्य रिपोर्ट — कौशलेन्द्र पाण्डेय/बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बख्तियारपुर स्थित अपने मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने मंजू सिन्हा परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मतदान केंद्र संख्या 287 पर पहुंचकर मतदान किया।
मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा — “मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। सभी लोग समय पर अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदान करें और बिहार को और सशक्त बनाएं।”
मुख्यमंत्री के मतदान के बाद जेडीयू कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें मतदान केंद्रों पर नजर आ रही हैं।
रिपोर्ट — कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी
#Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited #25Se30FirSeNitish #BiharElection2025





























