पहाड़पुर (पूर्वी चंपारण मुख्य ब्यूरो) से कौशलेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट/बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रथम चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। जनता के इस अभूतपूर्व उत्साह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने “विकसित बिहार” के संकल्प की दिशा में जनता का पहला कदम बताया है।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे दूसरे चरण में भी एनडीए उम्मीदवारों को भारी बहुमत से विजयी बनाकर राज्य में विकास की गति को और मजबूत करें।
सभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, बिजली और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जो काम पिछले वर्षों में हुए हैं, वह सुशासन की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि “जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। जिस तरह पहले चरण में लोगों ने रिकॉर्ड मतदान कर एनडीए के पक्ष में माहौल बनाया है, उसी तरह दूसरे चरण में भी विकास और स्थिरता के लिए वोट करें।”
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (रामविलास) प्रत्याशी श्री राजू तिवारी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि राजू तिवारी एक कर्मठ और जनसेवक नेता हैं, जिनकी जीत एनडीए को और मजबूती देगी तथा बिहार को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में मदद करेगी।
सभा स्थल पर हजारों की भीड़ उमड़ी रही। जनता ने “फिर से नीतीश” के नारे लगाकर मुख्यमंत्री का उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि “बिहार ने अब ठान लिया है—विकास के रास्ते से कोई पीछे नहीं जाएगा। एनडीए की सरकार ही जनता की सरकार है।”
#JDU #Bihar #NitishKumar #25Se30FirSeNitish #BiharElection #CountryInsideNews #कंट्रीइनसाइडन्यूज़एजेंसी



























