पटना 07 नवम्बर 2025/जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता डा0 निहोरा प्रसाद यादव एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री परिमल कुमार ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान ने यह पूरी तरह स्पष्ट कर दिया है कि बिहार की जनता, पुरुष एवं महिलाओं ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और एनडीए पर अपना अटूट विश्वास जताया है। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें और भारी मतदान प्रतिशत इस बात का प्रमाण हैं कि जनता विकास, सुशासन और स्थिरता की राजनीति के साथ खड़ी है।
पहले चरण के मतदान में बिहार की जनता ने अपने मतों के माध्यम से यह संदेश दे दिया है कि उन्हें अनुभव, ईमानदारी और काम करने वाली सरकार चाहिए – और यह सब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही संभव है। विपक्ष के झूठे वादों और नकारात्मक राजनीति को मतदाताओं ने पूरी तरह से नकार दिया है। जनता जानती है कि बिहार को आगे बढ़ाने की क्षमता केवल उसी नेतृत्व में है जिसने राज्य को पिछड़ेपन से निकालकर विकास की राह पर अग्रसर किया है। युवाओं में भी उम्मीद जगी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही उन्हें नौकरी एवं रोजगार दे सकते हैं।
पहले चरण के मतदान का रुझान साफ बता रहा है कि इस चरण में एनडीए का बेहतर प्रदर्शन होगा एवं आने वाले चरण में यह विश्वास और मजबूत होगा, और एनडीए को पूर्ण बहुमत के साथ जनता का जनादेश मिलेगा। जनता ने एक बार फिर साबित किया है कि बिहार नीतीश कुमार के साथ है।


























