नई दिल्ली ब्यूरो, सौरभ निगम की । संसदीय कार्य मंत्रालय ने विशेष अभियान 5.0 (#SpecialCampaign5) को सभी प्रमुख क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता के साथ पूरा किया है।
मंत्रालय ने 15 से 30 सितंबर 2025 तक चली तैयारी अवधि के दौरान सभी लंबित मामलों, पुराने अभिलेखों, अनुपयोगी सामग्रियों और ई-वेस्ट की पहचान की। इसके बाद अक्टूबर महीने में गहन कार्यान्वयन चरण के तहत मंत्रालय के अधिकारियों ने लंबित संदर्भों के निपटारे, अनावश्यक फाइलों की छंटाई और कार्यकुशलता में सुधार के लिए व्यवस्थित रूप से कार्य किया।
इस अभियान का उद्देश्य सरकारी कामकाज को अधिक पारदर्शी, प्रभावी और परिणामोन्मुख बनाना था। मंत्रालय ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत स्वच्छता, रिकॉर्ड प्रबंधन और कार्यालय प्रक्रियाओं में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है।
(रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली)




























