नई दिल्ली ब्यूरो। आयुष मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (All India Institute of Ayurveda – AIIA) की फार्माकोलॉजी प्रयोगशाला ने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) से ट्रिपल ISO प्रमाणन हासिल कर एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है।
यह प्रमाणन संस्थान की गुणवत्ता, पर्यावरणीय उत्तरदायित्व और व्यावसायिक सुरक्षा के वैश्विक मानकों के अनुरूप उत्कृष्टता को दर्शाता है। इससे न केवल प्रयोगशाला की साख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है, बल्कि अनुसंधान और परीक्षण प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और विश्वसनीयता भी सुनिश्चित हुई है।
फार्माकोलॉजी लैब और स्मॉल एनिमल हाउस सुविधा को मिले इस ट्रिपल ISO सर्टिफिकेशन से आयुर्वेद अनुसंधान क्षेत्र में भारत की स्थिति और मजबूत हुई है। यह कदम संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि वह वैश्विक गुणवत्ता मानकों को अपनाते हुए वैज्ञानिक अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए तत्पर है।
(रिपोर्ट – कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली)

























