Kaushlendra Pandey/रफीगंज/औरंगाबाद ब्यूरो। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में जबरदस्त मतदान के बाद पूरे राज्य में एनडीए समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी में रफीगंज, औरंगाबाद में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया और विकास की इस यात्रा को और गति देने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि “बिहार की जनता ने पहले चरण में अपने उत्साह और जागरूकता से यह साबित कर दिया है कि राज्य का भविष्य अब केवल विकास के साथ जुड़ा है। आने वाले 11 नवंबर को यही जनउत्साह एनडीए की ऐतिहासिक जीत में परिवर्तित होगा।”
उन्होंने रफीगंज से जद(यू) प्रत्याशी श्री प्रमोद कुमार सिंह और गोह से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रणविजय कुमार के पक्ष में मतदान की अपील की। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार के विकास का संकल्प तभी पूरा होगा जब एनडीए पुनः सत्ता में आएगा।
जनसभा में उपस्थित भारी भीड़ और उत्साह ने इस बात का संकेत दे दिया कि जनता एक बार फिर “विकसित बिहार – फिर से नीतीश सरकार” के नारे को साकार करने के लिए तैयार है।
#BiharElection2025 #NitishKumar #NDA #JDU #BJP #CountryInsideNewsAgency



























