Kaushlendra Pandey/बेलागंज में एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी के समर्थन में उतरीं जेडीयू प्रवक्ता अंजूम आरा, कहा – “2025 में फिर से नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बनेगी सशक्त सरकार”.बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी के बीच जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश प्रवक्ता अंजूम आरा ने एनडीए प्रत्याशी श्रीमती मनोरमा देवी के पक्ष में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विकास और स्थिरता की राह को आगे बढ़ाने के लिए मनोरमा देवी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
अंजूम आरा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को नई दिशा और पहचान दी है, जहां महिलाओं की भागीदारी, शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिले हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव बिहार के विकास को गति देने वाला चुनाव है, इसलिए बेलागंज की जनता को चाहिए कि वह एनडीए प्रत्याशी मनोरमा देवी के हाथों को मजबूत करे।
जेडीयू प्रवक्ता ने अपने ट्वीट में लिखा –
“बेलागंज विधानसभा में एनडीए प्रत्याशी श्रीमती मनोरमा देवी जी के पक्ष में जनसंपर्क कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की ताकि बिहार में पुनः एक बार माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में एनडीए की सशक्त एवं स्थाई सरकार बन सके। 2025 – फिर से नीतीश।”
उनका यह संदेश तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जेडीयू समर्थकों के बीच नए जोश का संचार कर रहा है।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)

























