Kaushlendra Pandey :किशनगंज। बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र के रसल हाई स्कूल मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “हरियाणा में नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश ने मिलकर 25 लाख वोट चोरी किया है।”
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, “मुझे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है। उनकी यात्रा नफरत फैलाने के लिए होती है, लेकिन हम नफरत को मिटाने के लिए निकले हैं। मोदी के खून और सोच में नफरत है, वो समाज को बांटना चाहते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि “नरेंद्र मोदी हमसे डरते हैं, इसलिए बार-बार सच्चाई से भागते हैं।”
सभा में कांग्रेस सांसद डॉ. जावेद आजाद, प्रो. मुसब्बीर आलम, कमरूल हुदा, मास्टर मुजाहिद आलम, और इमाम अली उर्फ चिंटू सहित दर्जनों स्थानीय नेता उपस्थित रहे।
बाइट : राहुल गांधी
📰 कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी



























