सौरभ निगम /नई दिल्ली ब्यूरो:: जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग (DoWR, RD & GR) द्वारा वर्ष 2024 के 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कारों के विजेताओं की घोषणा की गई है। इस वर्ष कुल 46 विजेताओं का चयन किया गया है, जिसमें संयुक्त विजेता भी शामिल हैं।
पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा 18 नवंबर 2025 को किया जाएगा।
ये पुरस्कार जल संरक्षण, प्रबंधन और सतत उपयोग के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों, व्यक्तियों और संगठनों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिए जाते हैं।
पुरस्कारों को 10 श्रेणियों में विभाजित किया गया है —
1️⃣ सर्वश्रेष्ठ राज्य
2️⃣ सर्वश्रेष्ठ जिला
3️⃣ सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत
4️⃣ सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय
5️⃣ सर्वश्रेष्ठ स्कूल या कॉलेज
6️⃣ सर्वश्रेष्ठ उद्योग
7️⃣ सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ
8️⃣ सर्वश्रेष्ठ संस्थान (स्कूल या कॉलेज को छोड़कर)
9️⃣ सर्वश्रेष्ठ सिविल सोसायटी संगठन
🔟 जल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति
सूत्र: जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार
विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें: pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=2188704


























