स्वच्छ एवं दीर्घकालिक दिल्ली–सहारनपुर–देहरादून राजमार्ग के लिए एसईसीआई और एनएचएआई में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर कॉर्पोरेट मामलों और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की उपस्थिति में हुआ करार
प्रिया सिन्हा/नई दिल्ली ब्यूरो:: स्वच्छ और सतत विकास की दिशा में भारत सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) और नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के बीच दिल्ली–सहारनपुर–देहरादून राजमार्ग को स्वच्छ एवं दीर्घकालिक बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर कॉर्पोरेट मामलों और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा उपस्थित रहे।
यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2070 तक “नेट ज़ीरो कार्बन उत्सर्जन” के दृष्टिकोण के अनुरूप है और देश में ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
इस परियोजना के तहत राजमार्ग को ऊर्जा-कुशल, पर्यावरण अनुकूल और सतत परिवहन के मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे प्रदूषण में कमी और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।
सूत्र: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय / जलवायु परिवर्तन पहल
विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें: pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2188544
✍️ रिपोर्ट :: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी