Kaushlendra Pandey/पटना :: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के दिन जनता दल (यूनाइटेड) के वार रूम में एक ऊर्जावान दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार स्वयं पार्टी के वार रूम पहुँचे।
नीतीश कुमार ने वहां चुनावी तैयारियों, मतदाता संपर्क अभियानों और बूथ-स्तर की रणनीति की विस्तार से समीक्षा की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि “जब कप्तान मैदान में उतर जाए, तो जीत सिर्फ़ संभावित नहीं, बल्कि सुनिश्चित हो जाती है।”
वार रूम में वरिष्ठ नेताओं और चुनावी प्रबंधकों के साथ नीतीश कुमार ने प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। पार्टी के अनुसार, हर मतदाता तक पहुँचने की रणनीति और कार्यकर्ताओं के जोश का नेतृत्व मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं।
जनता दल (यू) नेताओं का कहना है कि जनता में नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति गहरा भरोसा और समर्थन दिख रहा है। इसी आत्मविश्वास और जनता के अपार समर्थन के साथ पार्टी का नारा है —
“फिर से नीतीश सरकार!”
✍️ रिपोर्ट :: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी

























