Kaushlendra Pandey/पटना :: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के मतदान के बीच राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में पूरी निष्ठा से भाग लेने की अपील की है।
तेजस्वी यादव ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट पर लिखा —
“अपने-अपने लाइन में डटे रहिए! चाहे कितनी ही देर हो जाए, वोट डालकर ही मानना है, वोट डालकर ही जाना है।”
उनका यह संदेश मतदाताओं में जोश और जागरूकता बढ़ाने वाला साबित हो रहा है।
राजद नेता ने कहा कि हर एक वोट बिहार के भविष्य और बदलाव की दिशा तय करेगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि मतदान केंद्रों पर लोगों को सहयोग दें और अधिकतम मतदान सुनिश्चित करें।
तेजस्वी यादव का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
राजनीतिक विश्लेषक इसे मतदाताओं को प्रेरित करने वाला सशक्त संदेश बता रहे हैं।
राजद का लक्ष्य इस चुनाव में युवाओं और आम जनता की आकांक्षाओं को राजनीतिक शक्ति में बदलना है।
✍️ रिपोर्ट :: कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























