Kaushlendra Pandey /जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अंजुम आरा एवं मीडिया पैनलिस्ट श्री किशोर कुणाल ने मीडिया में जारी बयान में कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों में हुए अभूतपूर्व मतदान ने यह स्पष्ट संकेत दे दिया है कि राज्य की जनता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए गठबंधन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। जिस उत्साह और जोश के साथ बिहार की जनता, विशेष रूप से महिलाओं ने मतदान में भाग लिया, वह इस बात का प्रमाण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नीतियाँ और जनहितकारी कार्य सीधे तौर पर जनता के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं।
महिलाओं द्वारा रिकॉर्ड संख्या में मतदान करना इस तथ्य की पुष्टि करता है कि पिछले वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो ठोस कदम उठाए गए चाहे वह स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक स्वतंत्रता हो, पंचायती राज में 50% आरक्षण हो, या फिर राज्य में लड़कियों की शिक्षा और सुरक्षा से जुड़ी योजनाएँ । उन्होंने महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है। यही कारण है कि आज बिहार की महिलाएँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ मजबूती से खड़ी हैं।
मतदान के बाद विभिन्न एजेंसियों द्वारा जारी एग्जिट पोल के नतीजे भी यही दर्शा रहे हैं कि बिहार की जनता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास, स्थिरता और सुशासन के रास्ते को जारी रखना चाहती है।
बिहार की जागरूक जनता का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार बनने के बाद भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के सर्वांगीण विकास, युवाओं के सशक्तीकरण, महिलाओं की प्रगति और सामाजिक न्याय के प्रति पूरी निष्ठा के साथ काम करते रहेंगे।





























