Kaushlendra Pandey:पटना ब्यूरो/कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी के अनुसार, मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी में अपनी अलग पहचान बना चुके गोल इंस्टीट्यूट ने अब स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में कदम रखकर एक नई दिशा की शुरुआत की है। यह पहल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और परिणाम दोनों के लिहाज से अत्यंत सराहनीय मानी जा रही है।
संस्थान के निदेशक बिपिन सर और उनकी पूरी गोल इंस्टीट्यूट टीम को इस नई पहल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी जा रही हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनकी दूरदर्शिता, निष्ठा और समर्पण ने छात्रों को सफलता की राह दिखाई है, और अब यही प्रयास स्कूली स्तर पर भी नई ऊंचाइयां छूने को तैयार है।
भविष्य के डॉक्टरों और विद्वानों की मजबूत नींव रखने की दिशा में यह कदम निश्चय ही शिक्षा जगत में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा।
संदेश:
“हर विद्यार्थी बने सफलता की मिसाल, यही हो गोल की पहचान।”
#गोलइंस्टीट्यूट #बिपिनसर #शिक्षा #नयीशुरुआत #कंट्रीइनसाइडन्यूजएजेंसी





























