Kaushlendra Pandey/पटना से बड़ी खबर सामने आई है। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद विभागों के बंटवारे के साथ ही मंत्रियों ने पदभार ग्रहण करना शुरू कर दिया है। पंचायती राज विभाग में आज उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश ने मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
पदभार ग्रहण करने के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर जो भरोसा जताया है उसके लिए वे तहे दिल से धन्यवाद देते हैं। दीपक प्रकाश इन दिनों चर्चा में इसलिए भी हैं क्योंकि वे पहली बार मंत्री बने हैं और अभी तक उन्होंने कोई चुनाव नहीं लड़ा है। माना जा रहा है कि उन्हें छह महीने के भीतर एमएलसी बनाकर कैबिनेट में बनाए रखा जाएगा।
उन पर परिवारवाद के आरोप भी लग रहे हैं लेकिन दीपक प्रकाश इससे बेपरवाह दिखाई दिए। खास बात यह रही कि वे पारंपरिक राजनीतिक वेशभूषा के बजाय आम पेंट शर्ट में ही विभाग पहुंचे जहां अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पंचायती राज विभाग में पंचायत स्तर पर कार्यों को गति देना और हर योजना को जमीन तक पहुंचाना होगा। उन्होंने विभागीय तैयारियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विस्तृत जानकारी भी दी।
























