प्रियंका भारद्वाज /फिल्म ‘Bilyarista’ की टीम ने 56वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI56) के दौरान PIB मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ़्रेंस में हिस्सा लिया। टीम ने फिल्म की थीम, चुनौतियों और निर्माण प्रक्रिया पर विस्तृत चर्चा की।
फिल्म Bilyarista की कहानी मनीला की गंदी बस्तियों में पली-बढ़ी आया नाम की एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सपना विश्व स्तर की बिलियर्ड्स चैंपियन बनने का है। गरीबी, कठिन परिस्थितियों और सामाजिक बाधाओं के बीच वह अपने सपने को पूरा करने के लिए संघर्ष करती है।
निर्माताओं ने बताया कि फिल्म वास्तविक लोकेशनों पर शूट की गई है, ताकि जिंदगी की कड़वी हकीकत और आया के संघर्षों को प्रामाणिक रूप से दर्शाया जा सके। फिल्म की टीम ने कहा कि यह कहानी न सिर्फ एक खेल पर आधारित है, बल्कि यह उम्मीद, साहस और हिम्मत की कहानी भी है।
फिल्म IFFI56 के दर्शकों के लिए ‘Cinema of the World’ सेक्शन के अंतर्गत प्रदर्शित की जा रही है।


























