प्रियंका भारद्वाज/गोवा में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव (IFFI) में अभिनेता Ubeimar Rios को फिल्म ‘A Poet’ के लिए Silver Peacock for Best Actor (Male) सम्मान से नवाज़ा गया।
जूरी ने उनके अभिनय को “एक पीड़ित और संघर्षों से जूझ रहे कवि की गहरी और सशक्त अभिव्यक्ति” बताकर सराहा। यह उनका पहला ऑन-स्क्रीन प्रदर्शन है, जिसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अत्यधिक प्रशंसा मिली।
फिल्म A Poet को भी जूरी ने सराहा, जिसमें कला और जीवनयापन की जद्दोजहद के बीच कलाकार की पुरानी लड़ाई को अनोखे ढंग से दिखाया गया है।
यह सम्मान IFFI-2025 के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा और अंतरराष्ट्रीय सिनेमा जगत में Ubeimar Rios का नाम चर्चा में है।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी




























