प्रियंका भारद्वाज/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गोवा में श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ का दौरा, आध्यात्मिक धरोहर को बताया राष्ट्र की शक्ति
गोवा स्थित श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ के दर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्र की सामाजिक और आध्यात्मिक समृद्धि का केंद्र बताया। प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक संदेश में कहा कि यह मठ भारत की आध्यात्मिक परंपराओं को सशक्त बनाता है और समाज को एक समृद्ध सांस्कृतिक दिशा प्रदान करता है।
उन्होंने मठ परिसर में आयोजित कार्यक्रमों का अवलोकन किया तथा मठ के महंतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। पीएम ने अपने संदेश में लिखा—
“Honoured to visit the Shree Samsthan Gokarn Partagali Jeevottam Math in Goa. The Math enriches the social and spiritual fabric of our nation. Sharing a few glimpses.”
प्रधानमंत्री की यह यात्रा गोवा के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को एक नई पहचान देती है। उनके दौरे की कुछ झलकियां भी साझा की गईं, जो देशभर में तेजी से चर्चा का विषय बन रही हैं।
— कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी

























