आज पीतमपुरा के सीपी ब्लॉक पार्क में श्री गौ संत सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सहभागिता की और परम पूज्य गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
सीएम रेखा गुप्ता ने कथा स्थल पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को धर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर अग्रसर करती है। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि यह पावन कथा भक्तिभाव, प्रेम, सद्भाव और एकत्व की भावना को सुदृढ़ करते हुए उच्चतम मानवीय मूल्यों को हृदय में धारण करने की प्रेरणा देती है।
कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और आध्यात्मिक वातावरण में सुंदर भजन और प्रवचन का आनंद लिया।



























