समाचार (कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)/आज पूर्व उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू गरु से भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। देश की प्रगति और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर हुई विस्तृत बातचीत बेहद प्रेरणादायी रही।
उनका विशाल अनुभव और गहन समझ राष्ट्रहित में कार्य करने वाले हर व्यक्ति के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होती है।
मुलाक़ात के दौरान नायडू गरु ने राष्ट्रीय विकास, सुशासन और नागरिक सहभागिता को मजबूत बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए। उनकी सरलता, सौम्यता और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत व्यक्तित्व ने सभी को प्रभावित किया।
यह मुलाक़ात न केवल ज्ञानवर्धक रही बल्कि आगे के कार्यों के लिए नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करती है।




























