नई दिल्ली — भारतीय वायुसेना में एक अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए Air Marshal Tejbir Singh ने एयर मुख्यालय में Director General (Inspection & Safety) [DG (I&S)] का कार्यभार संभाल लिया है।
एयर मार्शल तेजबीर सिंह वायुसेना के सबसे अनुभवी अधिकारियों में से एक हैं। उनके पास 7000 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। वे C-130J ‘Super Hercules’ विमान के भारत में induction में अग्रणी रहे हैं और वायुसेना की पहली ‘Special Ops’ Squadron की स्थापना में भी उन्होंने केंद्रीय भूमिका निभाई थी, जिसका उद्देश्य संयुक्त अभियानों को और सशक्त बनाना था।
DG (I&S) के रूप में अब उनकी जिम्मेदारी वायुसेना के निरीक्षण, सुरक्षा मानकों, फ्लाइट सेफ्टी, ऑपरेशनल प्रक्रियाओं और सुरक्षा संबंधित नीतियों को और मजबूत करना होगा। उनकी नियुक्ति से IAF की सुरक्षा संरचना को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।
(रिपोर्ट — कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)





























