Kaushlendra Pandey/पटना।वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार अपराध पर नियंत्रण और शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पटना पुलिस ने आज सुबह सभी थानाक्षेत्रों में सघन वाहन जांच और मोर्निंग पेट्रोलिंग अभियान चलाया। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाज़ार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस टीमों ने रूटीन चेकिंग के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराध की रोकथाम और सड़क अनुशासन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेगा।
पुलिस ने नागरिकों से वाहन जांच के दौरान सहयोग करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहभागी बनने की अपील भी की है।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)



























