नई दिल्ली।BSF Raising Day के अवसर पर प्रधानमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल के सभी जवानों और अधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके साहस, कर्तव्यपरायणता और अदम्य देशभक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि BSF भारत के अटूट संकल्प और सर्वोच्च प्रोफेशनलिज़्म का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि BSF के जवान देश की सुरक्षा के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण भू-भागों पर तैनात रहते हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उनका कर्तव्यबोध प्रेरणादायक है। उन्होंने यह भी कहा कि बहादुरी के साथ-साथ BSF का मानवीय दृष्टिकोण भी अद्वितीय है, जो उन्हें बाकी बलों से विशिष्ट बनाता है।
प्रधानमंत्री ने बल के सभी कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र सेवा के उनके मिशन में सफलता की कामना की।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)



























