NCPOR भारत की ध्रुवीय और समुद्री खोजों का प्रमुख केंद्र बना: गोवा के राज्यपाल पुषपति अशोक गजपति राजू
गोवा।गोवा के राज्यपाल पुषपति अशोक गजपति राजू ने कहा कि नेशनल सेंटर फॉर पोलर एंड ओशन रिसर्च (NCPOR) आज भारत की ध्रुवीय और महासागरीय खोजों का सशक्त “एंकर” बन चुका है। वे संस्थान की सिल्वर जुबली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम के दौरान NCPOR की 25वीं वर्षगांठ पर एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया गया। राज्यपाल ने कहा कि पिछले 25 वर्षों में NCPOR ने अंटार्कटिका, आर्कटिक और महासागरों में भारत के वैज्ञानिक अनुसंधानों को नई दिशा दी है।
उन्होंने यह भी कहा कि NCPOR का शोध न केवल वैश्विक जलवायु परिवर्तन को समझने में मदद कर रहा है, बल्कि आने वाले वर्षों में भारत की रणनीतिक व वैज्ञानिक क्षमताओं को और मजबूत करेगा।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)