फ्लाइट में यात्री की जान बचाने वाले सिद्ध चिकित्सकों की सराहना, आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने की प्रशंसा
नई दिल्ली।आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने हाल ही में एक उड़ान के दौरान संकट में पड़े यात्री को समय पर चिकित्सीय सहायता प्रदान करने वाले दो सिद्ध चिकित्सकों की सराहना की है। उन्होंने दोनों चिकित्सकों के उत्कृष्ट आचरण, त्वरित निर्णय क्षमता और क्लिनिकल कौशल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह घटना सिद्ध चिकित्सा पद्धति की उपयोगिता और प्रभावशीलता को दर्शाती है।
यह घटना सिद्ध वर्मम तकनीक की व्यापक उपयोगिता और इसके लिए जन जागरूकता व संरचित प्रशिक्षण की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है, ताकि एकीकृत स्वास्थ्य सेवाओं में इसकी भूमिका और अधिक मजबूत हो सके।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)