लखनऊ।भारतीय जनता पार्टी के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री जे.पी. नड्डा के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रहित के प्रति नड्डा जी की निष्ठा, कर्मयोग और सेवा-भाव देश के हर कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत है।
मुख्यमंत्री योगी ने प्रभु श्री राम से नड्डा जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा भविष्य में और अधिक सफलताओं की कामना की।
(कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)

























