पटना/गया — बिहार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में एक और बड़ी सफलता मिली है। रेल जिला पटना के अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन पर GRP और RPF की संयुक्त चेकिंग/छापेमारी के दौरान पुलिस ने 16 किलो गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन परिसर और प्लेटफॉर्मों पर सघन जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई, जिसके बैग से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने तस्करी में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस अब इसके नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच में जुट गई है।
बिहार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राज्य में नशे की तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए GRP, RPF और स्थानीय पुलिस मिलकर लगातार सख़्त अभियान चला रही हैं।
(रिपोर्ट — कंट्री इनसाइड न्यूज एजेंसी)



























