पटना — बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज सर्वसम्मति से नए विधानसभा अध्यक्ष चुने गए डॉ. प्रेम कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. प्रेम कुमार अनुभवी, संतुलित और सदन की परंपराओं के जानकार नेता हैं, जिनके नेतृत्व में विधानसभा और अधिक प्रभावी एवं गरिमामय तरीके से संचालित होगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास जताया कि “पूरा सदन माननीय अध्यक्ष को हर संभव सहयोग करेगा, जिससे बिहार के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य तेजी और पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ सकें।”
नए अध्यक्ष का निर्वाचन सर्वसम्मति से होना सभी दलों के बीच सकारात्मक समन्वय और स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा का प्रतीक माना जा रहा है।
#Bihar #BiharVidhanSabha #NitishKumar #DrPremKumar #JDU #BJP #NDA #JanataDalUnited #CountryInsideNews #BreakingNews



























