स्नेहा सिंह/कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नबान्न सभागार में आज ‘উন্নয়নের পাঁচালি’ (उन्नयन की पांचाली) का औपचारिक अनावरण किया। यह दस्तावेज़ उनकी साढ़े चौदह वर्षों की शासनयात्रा, विकास कार्यों और जनकल्याण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष प्रमाण बताया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध पंक्तियों—
‘আমার মাথা নত করে দাও হে তোমার চরণধুলার তলে।
সকল অহংকার হে আমার ডুবাও চোখের জলে।’
—के साथ हुई, जो मुख्यमंत्री की विनम्रता और जनता के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि साढ़े 14 वर्ष पहले बंगाल के लोगों के आशीर्वाद से जो गंभीर जिम्मेदारी मिली, वह उनके लिए एक जनसेवा संकल्प थी, जिसका उद्देश्य था— बंगाल की अस्मिता, सम्मान और समान अधिकारों की स्थापना।
‘उन्नयনের पांचाली’ में कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण सहित जीवन के हर क्षेत्र में हुए व्यापक बदलावों का विवरण प्रस्तुत किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मां–माटी–मानुष सरकार ने शासन को जनकेंद्रित बनाया और हर परिवार तक सरकारी सेवाओं को पहुँचाया।
कार्यक्रम में गायिका इमन चक्रवर्ती द्वारा ‘উন্নয়নের পাঁচালি’ की सुमधुर प्रस्तुति ने वातावरण को भावपूर्ण बना दिया। मुख्यमंत्री ने उनकी इस प्रस्तुति को “अविस्मरणीय” बताते हुए कहा कि बंगाल भी इसे हमेशा याद रखेगा।
ममता बनर्जी ने कहा, “‘उন্নयনের पांचाली’ सिर्फ प्रशासनिक उपलब्धियों का दस्तावेज़ नहीं, बल्कि जनता के हृदय की कृतज्ञता और बंगाल की प्रगति का गर्वपूर्ण प्रमाण है। यह दिखाता है कि हमारी सरकार के जनमुखी प्रशासन ने ही प्रदेश के सकारात्मक परिवर्तन को गति दी है।”
मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले दिनों में यह ‘पांचाली’ बंगाल के हर घर तक पहुँचेगी, और सिद्ध करेगी कि उनकी सरकार जो वादा करती है, उसे निभाती है।
#MamataBanerjee #UnnoyonerPanchali #WestBengal #Nabanna #TMC #BanglaDevelopment #CountryInsideNewsAgency




























