Kaushlendra Pandey/पटना। माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खां ने आज बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों (विधानसभा एवं विधान परिषद) के संयुक्त समवेत अधिवेशन को संबोधित किया। अपने अभिभाषण में उन्होंने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं, विकास कार्यों तथा सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
राज्यपाल ने कहा कि सरकार आर्थिक विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार करने के दिशा में निरंतर कार्यरत है। उन्होंने युवाओं के कौशल विकास, कृषि में तकनीकी विस्तार और उद्योग निवेश को गति देने की योजनाओं पर प्रकाश डाला।
अधिवेशन के दौरान विपक्ष और सत्ता पक्ष के सदस्यों ने राज्यपाल के अभिभाषण को ध्यानपूर्वक सुना। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह संबोधन विधायी सत्र के एजेंडे की दिशा तय करेगा तथा आने वाले महीनों में सरकार के कामकाज की रूपरेखा का संकेत भी देगा।
राज्यपाल के संबोधन के साथ ही बिहार विधान मंडल का सत्र औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया है। सरकार अब आने वाले दिनों में विभिन्न विधेयकों और नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा के लिए सदन में प्रस्तुति करेगी।
#Bihar #BiharAssembly #RajBhavan #ArifMohammadKhan #BiharVidhanMandala #CountryInsideNewsAgency



























