Kaushlendra Pandey/पटना /आर्थिक अपराध इकाई (EOU), बिहार, पटना में आज 03 दिसंबर 2025 को 8 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों का अध्ययन भ्रमण आयोजित किया गया। इस भ्रमण के दौरान अधिकारियों को आर्थिक एवं साइबर अपराधों की रोकथाम, जांच की प्रक्रियाओं, आधुनिक तकनीकी संसाधनों और डिजिटल अपराध निगरानी प्रणाली से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस महानिदेशक (EOU) श्री नैयर हसनैन खान ने की। उन्होंने अधिकारियों को आर्थिक अपराधों के बदलते स्वरूप, मनी लॉन्ड्रिंग, डिजिटल फ्रॉड तथा वित्तीय अपराध नियंत्रण की विधियों पर विस्तार से संबोधित किया।
इस अवसर पर पुलिस उप-महानिरीक्षक (साइबर) श्री संजय कुमार, पुलिस उप-महानिरीक्षक (EOU) श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश, पुलिस अधीक्षक श्री अमरकेश, पुलिस अधीक्षक श्री विनय तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमार सहित इकाई के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा समय-समय पर ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिससे नव पदस्थापित अधिकारियों को वित्तीय अपराधों की जांच से जुड़े उन्नत तकनीकों और कानूनी पहलुओं की समझ विकसित हो सके।



























